Loading Now

updates

जैन पीजी कॉलेज का सुयश

NEERAJJOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)जैन पीजी कॉलेज के बी.सी.ए. तृतीय वर्ष के चार विद्यार्थियों इंद्रजीत सिंह, गोपी सारस्वत, चंदन गोयल व मुदित बंसल का चयन राज्‍यस्‍तरीय आर.बी.आई.90 क्विज प्रतियोगिता के लिए हुआ।

प्रतियोगिता में इन विद्यार्थियों ने आठवां स्‍थान हासिल किया। विद्यार्थी इंद्रजीत सिंह व मुदित बंसल ने ऑडियंस पोल में भी दो पुरस्‍कार जीते। प्रतियोगिता में प्रदेश के कुल 20 हजार विद्यार्थियों ने भाग लिया। इनमें से 180 का चयन हुआ था।

जयपुर में 23-24 अक्‍टूबर को हुई इस प्रतियोगिता में कॉलेज की टीम ने डॉ. भारती सांखला की अगुवाई में भाग लिया।

Share this content:

You May Have Missed