Loading Now

updates

बैडमिंटन प्रतियोगिता में डूंगर कॉलेज का सुयश

Dungar College's success in badminton competition

NEERAJJOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता में डूंगर कॉलेज की टीम उपविजेता बनी। साथ ही डूंगर कॉलेज के ही छात्र भुवनेश ओझा का ऑल इंडिया बैडमिंटन टीम में चयन हुआ है। कॉलेज प्राचार्य प्रो. राजेन्‍द्र पुरोहित ने खिलाडि़यों का सम्‍मान किया।

कॉलेज में आयोजित समारेाह में खेल प्रभारी प्रो. सतीश गुप्ता, प्रो. विक्रम सिंह, छात्र अपैक्स कमिटी के डॉ. संदीप यादव, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हरिराम गोदारा मौजूद रहे। खेल संयोजक डॉ. रोहिताश चौधरी ने बताया कि अंतर महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा गंगासिंह विश्‍वविद्यालय एमजीएसयू बीकानेर द्वारा आयोजित की गई।

इसमें डूंगर कॉलेज की टीम में अजय चौहान, चिराग सोलंकी, चंद्र नारायण व्यास, भानुप्रताप ओझा, पुनीत शर्मा शामिल रहे।

Share this content:

You May Have Missed