Loading Now

updates

मेडिकल छात्राओं ने जीता कब्‍बडी टूर्नामेंट

Medical students won the Kabaddi tournament

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज की एमबीबीएस में अध्ययनरत छात्राओं  की टीम ने एम्स ऋषिकेश में हुए इंटर कॉलेज नेशनल टूर्नामेंट कब्‍बडी के फाइनल मैच जीत हासिल की है।

सोमवार को कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में दिव्या चाहर (कप्तान), सरोज बिजारणिया, कृष्णा शर्मा, सुमन चौधरी, मोनिका गोयल, शुभांशी गुप्ता तथा हिमानी चौधरी ने अपनी जीत कॉलेज को समर्पित की।

मेडिकल कॉलेज प्राचार्य एवं नियंत्रक डॉ. गुंजन सोनी ने विजेता टीम को बधाई दी। कप्तान दिव्या चाहर ने बताया कि 10 से 14 अक्टूबर तक आयोजित इस कब्बडी टूर्नामेंट में देश भर से कुल 10 टीमों ने भाग लिया।

Share this content:

You May Have Missed