Loading Now

updates

पुस्तक भक्ति योग का विमोचन किया

Book on Bhakti Yoga released

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  खूमराज पंवार द्वारा संकलित पुस्तक भक्ति योग का विमोचन रविवार को ब्रह्म बगीचा परिसर में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कवि-कथाकार राजेन्द्र जोशी थे। अध्यक्षता सखा संगम के अध्यक्ष एन. डी. रंगा ने की।

सखा संगम की ओर से आयोजित इस समारोह में पुस्‍तक के संपादक खूमराज पंवार ने बताया कि पुस्तक में विभिन्न चालीसाएं, मंत्र, स्तुतियां, कवच सहित 100 से अधिक भजन संकलित किए गए हैं।

विशिष्ट अतिथि युवा कवि हरि शंकर आचार्य रहे। कार्यक्रम में नागेश्वर जोशी, बृज गोपाल जोशी, भगवान दास परिहार, मंगल चंद रंगा, लालचंद पुरोहित, मुरली मनोहर पुरोहित आदि मौजूद रहे।

Share this content:

You May Have Missed