Loading Now

updates

महावीर सेवग, ओमप्रकाश मेघवाल, गणेश साद व रमेश सोनी जुआ खेलते पकड़े गये

Mahavir Sewag, Omprakash Meghwal, Ganesh Saad and Ramesh Soni were caught gambling

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) महावीर सेवग, ओमप्रकाश मेघवाल, गणेश साद व रमेश सोनी जुआ खेलते पकड़े गये,नोखा थाना पुलिस ने नागौर रोड के होटल रामदेव रेस्‍टोरेंट में ताश के पतो पर रुपयों का दांव लगाकर अवैध जुआ खेलते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध जुआ राशि 38 हजार 900 रूपये व 52 ताश के पते जब्त किये हैं।

थानाधिकारी हंसराज लूणा ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में नोखा के जोरावरपुरा क्षेत्र में वार्ड 41 निवासी महावीर सेवग पुत्र पारसमल सेवग,  मोहनपुरा निवासी ओमप्रकाश मेघवाल पुत्र टीकूराम, नागौर जिले में श्रीबालाजी निवासी गणेश साद पुत्र राजाराम व रमेश सोनी पुत्र श्रीकिशन को गिरफ्तार है। उन्‍होंने बताया कि गिरफ्तारशुदा आरोपीगण से गहनता से पूछताछ की जा रही है।

थानाधिकारी हंसराज लूणा के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में एसआई शारदा, एएसआई राजूराम हैड कांस्‍टेबल पांचाराम, कांस्‍टेबल दलिप, खुशराज, संजय, दिनेश, मेघसिंह आदि टीम के रूप में शामिल रहे।

Share this content:

You May Have Missed