NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। मां अम्बे सावित्री माता का दो दिवसीय भादोत्सव मेला रविवार 1 सितंबर से बीकानेर के उप नगर गंगाशहर में नोखा रोड स्थित सावित्री माता मंदिर में शुरू होगा।
आयोजन से जुड़े एक कार्यकर्ता ने बताया कि मैढ़ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज बीकानेर, समस्त स्वर्णकार समाज गंगाशहर बीकानेर की ओर से आयोजित इस मेले के पहले दिन रविवार एक सितंबर को प्रात सवा सात बजे माता रानी को पोशाक, दोपहर बाद सवा चार बजे फूलों से श्रंगार तथा शाम सात बजे ज्योत आरती के साथ मेले का शुभारंभ किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि मेले के दूसरे दिन सोमवार 2 सितंबर को सुबह सवा सात बजे मंगल मुहुर्त में मातारानी को पोशाक, सुबह आठ बजे ज्योत, दोपहर सवा बारह बजे मंगल पाठ, शाम सात बजे आरती तथा महाप्रसाद वितरण होगा।
कार्यकर्ता ने बताया कि समस्त स्वर्णकार समाज की पहल से बीकानेर में 48 वर्ष के बाद पहली बार सावित्री मंदिर में आरती व भंडारा कार्यक्रम हो रहा है।
जिला पर्यावरण समिति की बैठक शुक्रवार को
NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जिला पर्यावरण समिति की बैठक कलेक्टर सभागार में 30 अगस्त को दोपहर 3:30 बजे आयोजित की जाएगी। उप वन संरक्षक डॉ. एस. सरथ बाबू ने यह जानकारी दी।


