×

ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विवि में 251 महिलाओं को बांधा रक्षा सूत्र

Raksha Sutra tied to 251 women in Brahma Kumari Ishwariya Vishwavidyalaya

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। रक्षा बंधन पर्व के तहत शनिवार को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के संभागीय केन्द्र सादुल गंज में पांच दिससीय रक्षा बंधन पर्व का शुभारंभ किया गया।

केन्द्र प्रभारी बी.के.कमल ने निगम महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, संभागीय आयुक्त वंदना सिंघवी सहित 251 महिलाओं को राखी बांधी। इस अवसर पर हुई सभा में केन्‍द्र प्रभारी बी.के.कमल ने कहा कि रक्षा बंधन का पावन पर्व मानवता के दिव्य संस्कारों को संस्कारों को उदत करता है।

उन्‍होंने बताया कि पांच दिवसीय रक्षा बंधन पर्व के तहत रविवार को सादुल गंज स्थित केन्द्र में सभी कुलभूषण भाईयों के सुबह सात से नौ बजे तक रक्षा सूत्र बांधा जाएगा। सोमवार को सभी भाई बहनों की राखी के निमित सामूहिक कक्षा व भोग का आयोजन सुबह सात बजे से किया जाएगा। उत्सव में बी.के. हंसमुख भाई, बी.के.राधा, बी.के.मीना व बी.के.रजनी ने भागीदारी निभाई।

Share this content:

You May Have Missed

error: Content is protected by SITInovations!!