Loading Now

updates

जय श्रीराम के जयकारों के साथ अयोध्या के लिये रवाना हुई आस्‍था ट्रैन

Aastha train left for Ayodhya with chants of Jai Shri Ram

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)जय श्रीराम के जयकारों के साथ अयोध्या के लिये रवाना हुई आस्‍था ट्रैन, अयोध्या में नवनिर्मित भगवान श्रीराम मंदिर में दर्शन के लिये सोमवार को बीकानेर से पहला जत्था आस्था स्पेशल ट्रैन से अयोध्या रवाना हुआ।

विहिप के महानगर मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल आचार्य ने बताया कि आस्था स्पेशल ट्रैन सोमवार को सुबह पाली से रवाना होकर जोधपुर होती हुई दोपहर 1 बजे बीकानेर पहुँचीजय श्रीराम के नारों से पूरा स्टेशन परिसर गूंज उठा।

करीब 250 से अधिक यात्रियों को लेकर सोमवार को यह ट्रेन अयोध्या के लिए रवाना हुई। जो 22 घंटे का सफर तय कर मंगलवार को करीब दोपहर 12 बजे अयोध्या स्टेशन पहुंचेंगे।  ट्रेन की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

हर बोगी में रेलवे पुलिस का मूवमेंट रहेगा। बीकानेर से करीब 250 लोग इस ट्रेन से अयोध्या श्रीराम के दर्शन करने के लिए रवाना हुए है। इनमें कार सेवक, विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, मातृ शक्ति, दुर्गावाहिनी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के कार्यकर्ता  के साथ-साथ साधु- संत भी शामिल है।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक के विभाग संघ चालक टेकचंद बरड़िया विभाग मंत्री विनोद सैन, महानगर अध्यक्ष अनिल शर्मा ने यात्रियों को शुभकामनाएं दी।

Share this content:

You May Have Missed