Samachar Seva

Mission Patrkarita

जन आंदोलन बन गया है पीएम मोदी का स्वच्छ तीर्थ अभियान- सिद्धि कुमारी

PM Modi's Swachh Teerth Abhiyan has become a mass movement - Siddhi Kumari

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। जन आंदोलन बन गया है पीएम मोदी का स्वच्छ तीर्थ अभियान- सिद्धि कुमारी, बीकानेर पूर्व की विधायिका सिद्धि कुमारी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्‍वच्‍छ तीर्थ अभियान अब एक जन आंदोलन बन चुका है।

सिद्धि कुमारी रविवार को बीकानेर को गुफा मंदिर सेवा समिति के सफाई अभियान के दौरान मीडिया से बात क रही थीं। उन्‍होंने कहा कि समाज़ का हर वर्ग आज स्‍वच्‍छ तीर्थ अभियान में बढ़ चढ़ कर भाग ले रहा है। विधायिका ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवाहन पर मंदिरो का सफाई अभियान का समापन स्‍वयं गुफा मंदिर को साफ कर किया।

गुफा मंदिर के हर्ष जग्गी ने बताया कि गुफा मंदिर सेवा समिति का सफाई अभियान मकर सक्रांति से गुफा मंदिर में चल रहा था। इस अभियान में पूरे मंदिर को सर्फ से धोना, मंदिर में टूट फुट ठीक कर उस पर रंग पेंट करना।

हर्ष जग्गी ने बताया कि इस 9 दिवस के सफाई अभियान में सतीश शर्मा, दीपक गुप्ता, महिंद्र कट्टा, जयेश, गौरव, अनिल तिवाड़ी, आनंद पारीक व राजीव नैयर ने सेवा दी। अभियान में महावीर रांका, यशपाल नागपाल, सुभाष दाधीच, जमनलाल गजरा, प्रमिला गौतम, नारायण मोदी, सनी पंडित, मोदी व नरसिंह सेवक ने सहयोग किया।