×

डॉ. मेघना शर्मा को चाणक्य मेधा शक्ति साहित्य शिखर सम्मान

Chanakya Medha Shakti Sahitya Shikhar Award to Dr. Meghna Sharma

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) महाराजा गंगासिंह विश्‍वविद्यालय (एमजीएसयू) बीकानेर की इतिहास की संकाय सदस्या व साहित्‍यकार डॉ. मेघना शर्मा को बिहार प्रदेश के मगध साहित्य उत्सव में चाणक्य मेधा शक्ति साहित्य शिखर सम्मान से नवाजा जाएगा।  राजगीर बिहार में राष्ट्रीय साहित्य मंच और हिसुआ नवादा बिहार के अशोक स्मृति संस्थान द्वारा 09-10 दिसंबर को आयोजित हो रहे दो दिवसीय राष्ट्रीय मगध साहित्य उत्सव में बीकानेर की कवयित्री कथाकार डॉ. मेघना शर्मा को चाणक्य मेधा शक्ति साहित्य शिखर सम्मान देने की घोषणा की गई।  

मगध साहित्य उत्सव के आयोजक ओंकार शर्मा ने बताया कि यह पुरस्कार शिक्षा और साहित्यकर्म में समान रूप से सक्रिय साहित्यकार को दिया जाता है। उल्लेखनीय है कि डॉ. मेघना दो दशक से उच्च शिक्षा के क्षेत्र में और लगभग ढाई दशक से साहित्यकर्म में रत हैं!

वे गद्य व पद्य दोनों विधाओं में सृजन करते हुये कई प्रतिष्ठित साहित्य पुरस्कारों से पूर्व में भी समादृत हो चुकी हैं। डॉ. मेघना का पहला हिन्दी उपन्यास भी प्रकाशनाधीन है। डॉ. मेघना का पहला हिन्दी उपन्यास भी प्रकाशनाधीन है। डॉ. मेघना का पहला हिन्दी उपन्यास भी प्रकाशनाधीन है।

Share this content:

You May Have Missed

error: Content is protected by SITInovations!!