Loading Now

updates

आम सड़क पर खाकी से उलझे, चार युवकों पर मुकदमा दर्ज

Khaki entangled on the common road, case filed against four youths

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा) आम सड़क पर खाकी से उलझे, चार युवकों पर मुकदमा दर्ज, कोटगेट थाना पुलिस ने बोथरा कॉम्‍पलेक्‍स के पास यातायात थाने के कांस्‍टेबल नरेन्‍द्र कुमार से धक्‍का-मुक्‍की करने, गालियां निकालने तथा जरूरी कागजात छीनने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

यातायात पुलिसकर्मी नरेन्‍द्र ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को शाम पौने पांच बजे वह डयूटी पर था। इस दौरान बोलेरो कैम्‍पर में सवार रामपुरा बस्‍ती निवासी सोहन सिंह भाटी उर्फ सोनू पुत्र विजय सिंह भाटी तथा तीन अन्‍य युवक गाड़ी से उतर कर उसके पास आए।

आरोपियों ने उसे धक्‍का दिया। सरकारी काम में बाधा डाली, उसके पास से दो हजार रुपये, चार पासपोर्ट साइज फोटो व आधार कार्ड जबरदस्‍ती छीन लिया। मामले की जांच सब इन्‍सपेक्‍टर राजेन्‍द्र कुमार को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed