USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। रात में चोरी करने का आरोपी सुनील बिश्नोई गिरफ्तार, जसरासर थाना पुलिस ने ऑपरेशन क्लीन के तहत रात में घरों में चोरी करने के आरोपी काकड़ा गांव के निवासी 23 वर्षीय सुनील बिश्नोई पुत्र हड़मानाराम डेलू को गिरफ्तार किया है।
सुनील पर आरोप है कि उसने काकड़ा निवासी अशोक बिश्नोई के घर से रात को सोने-चांदी के गहने चुरा लिये थे। अशोक ने यह मामला इस वर्ष 11 अगस्त को दर्ज कराया था।
थानाधिकारी जगदीश प्रसाद ने बताया कि पकड़े गए चोर से गहने बरामद कर लिये गए हैं। नकदी रुपयों के बारे में पता किया जा रहा है। साथ ही यह भी पता किया जा रहा है कि आरोपी पूर्व में किन किन चोरियों में शामिल रहा है।
उन्होंने बताया कि इस मामले में चोर को पकड़ने में तत्कालीन थानाधिकारी देवीलाल, हैड कांस्टेबल सागरमल, कांस्टेबल रामेश्वर, हेमसिंह तथा सतीश कुमार का सक्रिय सहयोग रहा।



