सुबह 10 बजे खतुरिया कॉलोनी में धन्नावंशी चुनाव
NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। नगर में आज, बीकानेर (समाचार सेवा) रविवार 16 अक्टूबर 2022, खतुरिया कॉलोनी के धन्नावंशी स्वामी समाज समिति भवन में रविवार को समिति की आम सभा होगी।
समिति सचिव ने बताया कि आम सभा के दौरान सुबह 10 बजे नई कार्यकारिणी के चुनाव होंगे। चुनाव प्रभारी भगवानदास पटवारी को बनाया गया है।
सुबह 10 बजे से, जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा
NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। देशभर में रविवार सुबह 10 से 12 बजे तक जाम्भाणी साहित्य ज्ञान परीक्षा 2022 आयोजित होगी। यह परीक्षा जाम्भाणी साहित्य अकादमी बीकानेर द्वारा आयोजित की जाएगी। परीक्षा देश के कुल 586 केंद्रों पर होगी। इसमें 50 हजार से अधिक परीक्षार्थी परीक्षा देंगे।
सुबह 10.30 बजे, जैन स्कूल में भामाशाह सम्मान समारोह
NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। जैन पब्लिक स्कूल भगवान महावीर मार्ग में रविवार सुबह 10.30 बजे भामाशाह सम्मान समारोह होगा। यहां भंवरी देवी बडेर विंग का नामकरण भी होगा। मुख्य अतिथि केबिनेट मंत्री गोविन्द मेघवाल, विशिष्ट अतिथि सुरेन्द्र कुमार बांठिया व वल्लभ कोचर होंगे।
सुबह 10.30 बजे रोटरी भवन में राजस्थानी पुरस्कार समारोह
NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। रोटरी भवन सार्दुलगंज में रविवार सुबह 10.30 बजे से राजस्थानी पुरस्कार एवं सम्मान समारोह होगा। मुख्य अतिथि राजस्थान उच्च न्यायालय जोधपुर के न्यायाधिपित मदन गोपाल व्यास होंगे। समारोह में साहित्यकार नाहर सिंह जसोल, शंकरसिंह राजपुरोहित, राजूराम बीजारणियां का सम्मान होगा।
दोपहर 3 बजे, गौड़सभा भवन में स्मरण सभा
NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। गौड़सभा भवन रानीबाजार में रविवार दोपहर 3 बजे सरदारशहर के विधायक भंवरलाल शर्मा की याद में स्मरण सभा होगी। राजस्थान ब्राहम्हण महासभा के जिला देहात अध्यक्ष विश्वनाथ शर्मा ने यह जानकारी दी।


