Loading Now

updates

राजस्व दिवस पर 18 कार्मिक सम्मानित

18 personnel honored on Revenue Day

NEERAJ JOSHI (बीकानेर, समाचार सेवा) राजस्व दिवस पर 18 कार्मिक सम्मानित, राजस्व दिवस का जिला स्तरीय समारोह शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कलेक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 18 कार्मिकोंरमणदान, मदन सिंह यादव, श्यामसिंह, महावीर सिंह, अशोक कुमार, राजवीर सिंह, ललित मोदी, मनीष शर्मा, जगदीश प्रसाद, रोहित,

मंजू कुमारी, सुभाष बिश्नोई, मूलदान, नारायण राम, पेमाराम सारण, राजेश किराडू, नटवर व्यास, पवन छींपा तथा चंपालाल का सम्मान किया।

समारोह में कलक्टर ने कहा कि राजस्व विभाग का प्रत्येक कार्मिक और उसके द्वारा किया जाने वाला कार्य महत्वपूर्ण होता है। अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएच गौरी ने कहा कि सम्मानित होने वाले कार्मिक अधिक जिम्मेदारी के साथ कार्य करें, जिससे दूसरों को भी प्रेरणा मिले।

एडीएम प्रशासन ओमप्रकाश, तहसीलदार (राजस्व) कुलदीप कस्वा, तहसीलदार (भू-अभिलेख) मोहम्मद इंतियाज भाटी, सूचना विज्ञान अधिकारी संकल्प शर्मा ने भी विचार रखे। संचालन सहायक निदेशक (जनसंपर्क) हरि शंकर आचार्य ने किया।

समारोह में यूआईटी तहसीलदार कालू राम, अतिरिक्त निजी सचिव आशानंद कल्ला, जगदीश किराडू, कैलाश दान चारण, कमलेश पुरोहित, नरेंद्र चौधरी, रामेश्वर जीनगर, लोकेश मखीजा, विवेक व्यास आदि मौजूद रहे।

Share this content:

You May Have Missed