Samachar Seva

Mission Patrkarita

रमाकांत शास्‍त्री पर झाड़ फूंक से शर्तिया इलाज के नाम पर धोखाधड़ी का आरोप

Accused of fraud on Ramakant Shastri, who treated the condition with exorcism

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। झाड़फूंक से शर्तिया इलाज करने वाले रमाकांत शास्‍त्री पर धोखाधड़ी का आरोप, सदर थाना पुलिस ने झाड़फूंक से शर्तिया इलाज करने का दावा करने वाले रमाकांत शास्‍त्री पर धोखाधड़ी के आरोप में मामला दर्ज किया है।

बीकानेर में अलख सागर रोड पर इंडियन बैंक के पास की निवासी 31 वर्षीय आरती मोदी पत्‍नी मनोज कुमार गुप्‍ता ने बुधवार को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपी रमाकांत शास्‍त्री ने झाड़फूंक तथा अपनी तंत्र-मंत्र विद्या से परिवादिया की बेटी की बीमारी ठीक कर देने का दावा किया।

परिवादिया के अनुसार आरोपी अब तक उससे 32 हजार रुपये इलाज के नाम पर ठग चुका है जबकि बच्‍ची को बीमारी से कोई आराम नहीं मिला है।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धाखाधड़ी व चार सौ बीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। जांच एएसआई नरेन्‍द्र सिंह को सौंपी है।