Samachar Seva

Mission Patrkarita

नमो फिट तो इंडिया फिट

namo

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विराट कोहली द्वारा दी गई फिटनेस चुनौती को स्वीकार करते हुए हम फिट तो इंडिया फिट अभियान के तहत अपना फिटनेस वीडियो सांझा किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘यह मेरे प्रात:कालीन अभ्यासों में से कुछ पल हैं। योग के साथ साथ मैं  पंचतंत्र अथवा प्रकृति के पांच तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु एवं आकाश से प्रेरित मार्ग पर भ्रमण करता हूं।यह बेहद स्फूर्तिदायक और ऊर्जावान है।

मैं श्वास व्यायाम का अभ्यास भी करता हूं #HumFitToIndiaFit   मैं प्रत्येक भारतीय से हर दिन का कुछ हिस्सा फिटनेस के लिए समर्पित करने की अपील करता हूं। जिस भी व्यायाम में आप को सुविधा हो, उसका अभ्यास करें। आप अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव देखेंगे।

#FitnessChallenge#HumFitToIndiaFitफिटनेस चुनौती को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी, टेबल टेनिस खिलाड़ी सुश्री मनिका बत्रा और सभी आईपीएस अधिकारियों विशेष रूप से चालीस वर्ष से अधिक आयु वर्ग को नामांकित किया।

आवारा पशुओं की समस्‍या का हो स्‍थायी समाधान

बीकानेर। शहर में आवारा पशुओं से होने वाली दुर्घटनाओं को राकने की मांग का एक ज्ञापन कलक्‍टर व निगम आयुक्‍त को भेजा गया है। शहरी क्षेत्र के लोगों की ओर से भेजे गए इस ज्ञापन में बताया गया है कि  शहर में आये‍ दिन आवारा पशुओं के सडक पर घूमने से लोग दुर्घटनाग्रस्‍त होकर चोटिल हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि शहर की यातायात व्‍यवस्‍था सुचारू रहे इस पर न‍गर निगम के अधिकारियों को भी अपनी ओर से प्रयास करना चाहिये। आवारा सांडो व गोधों के बारे में अनेक बार नगर निगम के अधिकारियों को बताये जाने के बावजूद अनेक स्‍थानों पर आज भी आवारा पशु घूमते नजर आते हैं। लोगों ने कहा कि शहर में आवारा गोधों की समस्‍या का स्‍थायी समाधान हो। शहर में डेयरी का व्‍यवसाय करने वाले लोगों पर पशुओं को खुले में ना घूमने देने की चेतावनी दी जाए।