Samachar Seva

Mission Patrkarita

विद्यार्थियों से किया गांधीजी के जीवन पर आधारित साहित्‍य पढ़ने का आव्‍हान

Invited students to read literature based on Gandhiji's life

‘गांधी अतीत ही नहीं, भविष्य भी है’ विषयक संगोष्ठी आयोजित

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। विद्यार्थियों से किया गांधीजी के जीवन पर आधारित साहित्‍य पढ़ने का आव्‍हान, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय स्वामी दयानंद मार्ग में ‘गांधी अतीत ही नहीं, भविष्य भी है’ विषयक संगोष्ठी गुरुवार को आयोजित हुई।  संगोष्‍ठी में वक्‍ताओं ने विद्यार्थियों से गांधी जीवन पर आधारित साहित्‍य पढ़ने का आव्‍हान किया।

महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के जिला संयोजक संजय आचार्य ने कहा कि विद्यार्थी अपने जीवन में महात्मा गांधी के विचारों से प्रेरित होकर सफलता के लिए निरंतर प्रयास करें। पूर्व महापौर मकसूद अहमद ने कहा कि विद्यार्थी सत्य और अहिंसा का मार्ग अपनाए तथा जाति और धर्म के आधार पर किसी के साथ भेदभाव करे।

कार्यक्रम में राजकीय डूंगर महाविद्यालय के व्याख्याता डॉ. बृजरतन जोशी, हिमांशु दाधीच, दीपचंद सांखला, अनिरुद्ध उमट, प्राचार्य जागृति पुरोहित, ज्योति प्रकाश रंगा, पार्षद रमजान कच्छावा, राजकुमार पुरोहित ने विद्यार्थियों भी विचार रखे।