Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रांड मास्टर्स शतरंज-2022 शुरू

1. International Open Grand Masters Chess-2022 begins in Bikaner

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर में अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रांड मास्टर्स शतरंज-2022 शुरू, बीकानेर में प्रथम अंतरराष्ट्रीय ओपन ग्रांड मास्टर्स शतरंज-2022 प्रतियोगिता का शुभारंभ समारोह शुक्रवार को स्‍थानीय रवीन्‍द्र रंगमंच पर किया गया।

बीकानेर के संभागीय आयुक्त डॉ. नीरज के. पवन, जिला एवं सेशन न्यायाधीश बीकानेर प्रवीण माथुर, राजस्थान शतरंज संघ के प्रदेशाध्यक्ष महावीर रांका, प्रतियोगिता निदेशक एसएल हर्ष, प्रदेश के ग्रांड मास्टर अभिजीत गुप्ता ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।

1 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता का आयोजन राजस्थान शतरंज संघ द्वारा किया जा रहा है। प्रतियोगिता में 15 देशों के 300 खिलाड़ी प्रतियोगिता में शामिल होंगे। विजेता खिलाडि़यों को 30 लाख रुपए के नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

शुभारंभ समारोह में विनोद बाफना, जुगल राठी, दिलीप बांठिया, श्रीप्रकाश अग्रवाल, जेठमल सेठिया आदि शामिल रहे। संचालन ज्योति रंगा ने किया। प्रतियोगिता के सभी मुकाबले गंगाशहर स्थित आचार्य तुलसी शांति प्रतिष्ठान के समक्ष आशीर्वाद भवन में होंगे। प्रतियोगिता के ग्रुप ए में शामिल खिलाडिय़ों के दस राउंड का खेल 09 अक्‍टूबर तक चलेगा, वहीं ग्रुप बी में शामिल खिलाड़ी 05 अक्टूबर तक खेलेंगे।

International Open Grand Masters Chess-2022 begins in Bikaner

International Open Grand Masters Chess-2022 begins in Bikaner

प्रतियोगिता प्रायोजक

प्रतियोगिता के प्रायोजकों में रसरसना परिवार, बीकेसीएल, जयचन्दलाल डागा, लोटस, तनिष्क ज्वैलर्स, तोलाराम बाफना एकेडमी, होटल पार्क पैराडाइज, जेठानन्द-सुंदरलाल, मूलचंद-पुष्पा देवी सुरेन्द्र जैन बद्धाणी,

विनोद अंकित बाफना, रोटरी बीकानेर मिडटाउन, बाबा रामदेव सेवा समिति, मस्त मंडल सेवा संस्थान, पूनमचंद झंवरी देवी कच्छावा ट्रस्ट व राजस्थान शतरंज संघ सहभागी हैं।