Samachar Seva

Mission Patrkarita

रोटरी क्लब राजस्थानी भाषा और साहित्य के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा

Rotary Club announces annual awards for Rajasthani language and literature copy

नाहर सिंह जसोल, शंकरसिंह राजपुरोहित व राजूराम बीजारणिंया की कृतियां चयनित

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। रोटरी क्लब राजस्थानी भाषा और साहित्य के वार्षिक पुरस्कारों की घोषणा, रोटरी क्लब बीकानेर द्वारा राजस्थानी भाषा और साहित्य वार्षिक पुरस्कार एवं सम्मान वर्ष 2022 की घोषणा कर दी गई है।

रोटरी के अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने बताया कि 51 हजार रुपये का कला डूंगर कल्याणी राजस्थानी शिखर पुरस्कार नाहर सिंह जसोल जोधपुर को घोषित किया गया है।

राजस्थानी गद्य साहित्य की उत्कृष्ट कृति का खींवराज मुन्नीलाल सोनी राजस्थानी गद्य पुरस्कार 21 हजार रुपये का शंकरसिंह राजपुरोहित की पुस्तक मृत्यु रासो को दिया जायेगा।

राजस्थानी काव्य की उत्कृष्ट कृति को ब्रज उर्मी अग्रवाल राजस्थानी पद्य पुरस्कार 11 हजार रुपये का काव्य कृति चाल भतूलिया रेत रमां के लेखक राजूराम बीजारणिंया लुणकरणसर को घोषित हुआ।

पुरस्कार-सम्मान समारोह के संयोजक अरुण प्रकाश गुप्ता ने बताया कि क्लब सम्मान समारोह की तिथि जल्द ही घोषित की जायेगी।