Loading Now

updates

हर घर तिरंगा अभियान में डॉ. कल्ला ने फहराया तिरंगा

Dr. Kalla hoisted the tricolor in every house tricolor campaign 01BKN PH-6

बीकानेर, (समाचार सेवा) हर घर तिरंगा अभियान में डॉ. कल्ला ने फहराया तिरंगा, शिक्षा मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने राजस्थान राज्य अभिलेखागार परिसर में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम में तिरंगा फहराकर लोगों से हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया

इस अवसर पर मंत्री कल्ला सहित 150 से अधिक लोगों ने हाथों में तिरंगा फहराया।

समारोह के दौरान डॉ. कल्‍ला ने आजादी का अमृत महोत्सव के तहत 13 से 15 अगस्त तक होने वाले हर घर तिरंगा अभियान के पोस्टर अपना तिरंगा अपना स्वाभिमान तथा स्‍वतंत्रता संग्राम में समाचार पत्रों की भूमिका पुस्तक कवर पेज का विमोचन किया।

रविवार को आयोजित इुए इस कार्यक्रम में अभिलेखागार के निदेशक महेंद्र खड़गावत, इतिहासकार प्रो. शिवकुमार भनोत आदि उपस्थित रहे।

Share this content:

You May Have Missed