Samachar Seva

Mission Patrkarita

संसोलाब तालाब का हो जीर्णोद्धार

Sansolab pond should be renovated

बीकानेर, (समाचार सेवा)। संसोलाब तालाब का हो जीर्णोद्धार, परशुराम सेवा समिति ने रविवार को शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मुलाकात कर संसोलब तालाब के जीर्णोद्धार के लिए विधायक निधि से 25 लाख रुपये की राशि स्वीकृत करने की मांग की।

समिति अध्यक्ष नवरतन व्यास ने बताया कि वर्तमान में संसोलाब तालाब जीर्ण-शीर्ण हालात में है तथा इसका जीर्णोद्धार करवाते हुए इसके मूल स्वरूप को लौटाने के साथ इसे पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जाए।

इस दौरान समिति सचिव किशन लाल ओझा मौजूद रहे।