Samachar Seva

Mission Patrkarita

तपस्वियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर किया सम्मानित

Honored by providing certificates to ascetics

बीकानेर, (समाचारसेवा)। तपस्वियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर किया सम्मानित, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा गंगाशहर द्वारा रविवार को तप अभिनन्दन समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में तपस्वियों को साहित्य तथा प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। समारोह में बताया गया कि चातुर्मास काल में 113 तपस्वियों ने 8 या 8 से अधिक दिनों की तपस्या की है।

इनमें से 20 वर्ष तक की आयु के 61 तपस्वी शामिल है तथा 30 तपस्वियों की आयु 15 से कम है। समारोह में सेवाकेन्द्र व्यवस्थापिका साध्वीश्री पावनप्रभाजी ने कहा कि तप मोक्ष मार्ग का चौथा पथ है।

समारोह में तेरापंथी सभा के मंत्री रतनलाल छलाणी, जैन महासभा के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़, तेरापंथी सभा के अध्यक्ष अमरचन्द सोनी, तेरापंथ युवक परिषद् के उपाध्यक्ष अरूण नाहटा, तेरापंथ महिला मंडल मंत्री कविता चौपड़ा, अणुव्रत समिति के भैरूदान सेठिया ने भी विचार रखे।

समारोह में उपाध्यक्ष प्रकाश भंसाली, सहमंत्री पवन छाजेड़, अभातेयुप सदस्य पीयूष लूणिया, तेयुप अध्यक्ष विजेन्द्र छाजेड़, मंत्री देवेन्द्र डागा, उपाध्यक्ष अरूण नाहटा, महिला मंडल मंत्री कविता चौपड़ा,

अणुव्रत समिति अध्यक्ष राजेन्द्र बोथरा, किशोर मंडल संयोजक कुलदीप छाजेड़, जतन संचेती, जीवराज सामसुखा, निर्मल सुराणा आदि उपस्थित रहे।