Loading Now

updates

बालिका स्‍कूल में गृह विज्ञान कक्षा कक्ष का लोकार्पण

Inauguration of Home Science Classroom in Girls School

बीकानेर, (समाचारसेवा)। बालिका स्‍कूल में गृह विज्ञान कक्षा कक्ष का लोकार्पण, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय महर्षि दयानंद मार्ग की गृह विज्ञान की पूर्व व्याख्याता श्रीमती सकीना बेगम की स्मृति में उनके परिजनों द्वारा करवाए गए गृह विज्ञान प्रयोगशाला के नवीनीकरण कार्य का लोकार्पण रविवार को शिक्षा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने किया।

शिक्षा मंत्री ने  इस विद्यालय में समसा से छह नए कक्ष बनाए जाने की घोषणा की तथा कहा कि इसके लिए संसाधनों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।

समारोह में डॉ. मोहम्मद साबिर श्रीमती नादिमा, प्राचार्य जागृति पुरोहित ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में श्रीमती शिव कुमारी कल्ला,

मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. राजकुमार शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह भाटी, पूर्व प्राचार्य अनुराधा हर्ष बतौर अतिथि मौजूद रहे।

Share this content:

You May Have Missed