Loading Now

updates

अज्ञात ने क्रेडिट कार्ड से उड़ाये 74 हजार 900 रुपये

FIRST INFORMATION REPORT

बीकानेर, (समाचारसेवा)। अज्ञात ने क्रेडिट कार्ड से उड़ाये 74 हजार 900 रुपये, बीछवाल थाना क्षेत्र में ई-32 करणीनगर बीकानेर इलाके से एक अज्ञात व्‍यक्ति ने क्षेत्र निवासी मुकेश कडवासरा के क्रेडिट कार्ड से 74 हजार 900 रुपये उड़ा लिये।

हनुमानगढ में रावतसर इलाके में वार्ड 21 के मरुधरा ग्रामीण बैंक के पास के निवासी 31 वर्षीय परिवादी मुकेश कडवासरा पुत्र साहबराम जाट ने बुधवार दोपहर बाद पुलिस को सौंपी रिपोर्ट में बताया कि मंगलवार 16 नवंबर की शाम लगभग साढे पांच बजे किसी अज्ञात व्‍यक्ति ने धोखे से उसके क्रेडिट कार्ड से 74 हजार 900 रुपये उड़ा लिये।

थानाधिकारी मनोज शर्मा ने बताया कि अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 420 व आईटी एक्‍ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई है।

Share this content:

You May Have Missed