Loading Now

updates

अवैध हथियार सहित युवक को दबोचा

Youth arrested with illegal weapon

बीकानेर, (समाचारसेवा)। अवैध हथियार सहित युवक को दबोचा, नयाशहर थाना पुलिस ने नाथ जी का धोरा रोड़ पर अवैध हथियार पिस्टल एवं एक कारतूस सहित एक आरोपी गंगाशहर निवासी 22 साल के दिनेश भार्गव पुत्र माणकचंद डाकौत को गिरफतार किया है।

Untitled-1-300x159 अवैध हथियार सहित युवक को दबोचा
Youth arrested with illegal weapon.

पुलिस ने आरोपी के पास से अवैध रूप से रखे हथियार पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया है।

आरोपी के खिलाफ आर्मस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई है। नयाशहर थाना पुलिस द्वारा यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय एवं जिला पुलिस अधीक्षक योगेश यादव के शहर में अवैध हथियारो के खिलाफ चलाये जा रहे विशेष अभियान वज्र के तहत की गई।

इसमें अतिरिक्‍त पुलिस अधीक्षक शहर शेलेन्द्रसिह इन्दोलिया व वृताधिकारी वृत नगर सुभाश शर्मा के सुपरविजन में थानाधिकारी गोविन्दसिंह चारण के नेतृत्व में टीम चन्द्रजीत सिंह भाटी उप निरीक्षक, गजेन्द्र सिंह चारण हैड कांस्‍टेबल, मुखराम कांस्‍टेबल एवं महेन्द्र कांस्‍टेबल शामिल रहे। अनुसंधान जारी है।

Share this content:

You May Have Missed