Loading Now

updates

हत्‍या करने की नीयत से गाड़ी को मारी टक्‍कर, दो भाइयों पर मामला दर्ज

The car collided with the intention of committing murder, case registered against two brothers

बीकानेर, (समाचारसेवा)। हत्‍या करने की नीयत से गाड़ी को मारी टक्‍कर, दो भाइयों पर मामला दर्ज, जामसर थाना पुलिस ने एक व्‍यक्ति की हत्‍या करने की नीयत से उसकी गाड़ी को टक्‍कर मारने व मारपीट करने के आरोप में जलालसर निवासी दो सगे भाइयों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जलालसर निवासी 49 साल के परिवादी शेरशाह उर्फ मोहम्‍मद शरीफ पुत्र फकीर शाह ने सीधे थाने में पहुंचकर पुलिस को बताया कि आरोपी रफीक तथा मुमताज पुत्रगण रसूख शाह ने सोमवार 18 अक्‍टूबर को दोपहर बाद लगभग साढे चार बजे उसे जान से मारने की नीयत से गाड़ी को टक्‍कर मार दी।

परिवादी ने बताया कि आरोपियों ने एक राय होकर यह वारदात की तथा दोनों भाईयों ने उसकी पिटाई भी की। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की विभिन्‍न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच एएसआई मान सिंह को सौंपी गई है।

Share this content:

You May Have Missed