Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर डाक मंडल में नवगठित उपखंड का उद्घाटन

बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर डाक मंडल में नवगठित उपखंड का उद्घाटन, पोस्टमास्टर जनरल सचिन किशोर ने गुरुवार को बीकानेर में नवगठित बीकानेर पश्चिम उपखंड कार्यालय का उद्घाटन किया।

अपने बीकानेर प्रवास के दौरान उन्‍होंने 51 दिवसीय सुकन्या समृद्धि योजना के अभिप्रेरणा शिविर में भाग लिचा और 10 वर्ष तक की बालिकाओं के सुकन्या खाता खुलवाने का आव्हान किया। पोस्‍टमास्‍टर जनरल ने बीकानेर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र से सम्‍मानित किया।

उन्‍होंने सुकन्या खाता धारक बालिकाओं को पासबुक व उपहार वितरित किए। समारोह में डाकघर अधीक्षक सीताराम खत्री, सहायक निदेशक जोधपुर तरुण शर्मा, डाक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।