Loading Now

updates

एक पखवाडे तक होगा मोदी सरकार की उपल्बिधयों का बखान

PM Narendra-Modi

बीकानेर (समाचार सेवा)एक पखवाडे तक होगा मोदी सरकार की उपल्बिधयों का बखान।बीकानेर शहर भाजपा द्वारा आगामी सत्रह दिन तक आम जन में केन्‍द्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार के 26 मई को चार वर्ष पूर्ण होने पर केन्द्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार शहर भाजपा सरकार की उपलब्धियो एवं योजनाओ को जन जन तक पहुंचाने के लिये 26 मई से 11 जून तक अनेक कार्यक्रम आयोजित करेगी।

शहर भाजपा अध्‍यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने बताया कि कार्यक्रमों की श्रृखला में 26 मई को जिला मुख्यालय पर शहर एवं देहात भाजपा द्वारा पत्रकार वार्ता का आयोजन किया जायेगा।

पत्रकार वार्ता में, सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी द्वारा केन्द्र की विभिन्न योजनाओ एवं उप‍लब्धियों से अवगत करवाया जायेगा। 26 मई को ही भाजपा महिला मोर्चा द्वारा रेल्वे स्टेशन, बस स्टेण्ड पर शुभ यात्रा के लिए यात्रियो एवं चालको का अभिनन्दन किया जायेगा।

pm modi ki man ki baat
pm modi ki man ki baat

27 मई  को शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलो पर स्वच्छता अभियान चलाकर जागरूक करने, सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री के कार्यक्रम मन की बात सुनने का कार्यक्रम आयोजित होगा। जून के प्रथम सप्ताह में 1 जून को भारतीय जनता युवा मोर्चा के सयोंजन में मोदी मैराथन का आयोजन किया जायेगा।

2 जून को मण्डल स्तर पर कमल सन्देश रैली, बीकानेर पूर्व एवं पश्चिम विधानसभा अनुसार शक्ति केन्द्र सम्मेलन आयोजित किया जायेगा।  उन्‍होंने बताया कि 3 जून को प्रबुद्व नागरिक सम्मेलन होगा। इसमें सेवानिवृत न्यायाधीश, प्रशासनिक सेवा निवृत अधिकारी, साहित्य, कला, सिनेमा, लेखन एवं संगीत की विशिष्ट हस्तियॉ, प्रमुख खेल संघ, सामाजिक, धार्मिक, शैक्षणिक, व्यापारिक संस्थाएं एवं समाज की विभिन्न हस्तियां भाग लेंगी।

7-8 जून को ग्राम प्रवास योजनान्तर्गत रात्रि चौपाल, लाभार्थियो से संवाद होगा। 9-10 जून को गृह सम्पर्क,बूथ सम्पर्क अभियान के आयोजन के साथ साथ बूथ स्तर पर प्राथमिक सदस्य मिस काल द्वारा बनाये जायेगें।

कार्यक्रमो के आयोजन को लेकर संगठन स्तर पर शुभ यात्रा अभिनन्दन कार्यक्रम हेतु महिला मोर्चा अध्यक्ष मधुरिमा सिंह तथा मोदी मैराथन एवं कमल सन्देश रैली हेतु युवा मोर्चा अध्यक्ष विक्रमसिंह भाटी को प्रभारी बनाया गया है।

Share this content:

You May Have Missed