Loading Now

updates

घरों में मरीजों को देंगे आक्सीजन कंसंट्रेटर

बीकानेर, (समाचार सेवा)। घरों में मरीजों को देंगे आक्सीजन कंसंट्रेटर, बीकानेर फाउण्डेशन और श्याम रुकमणी वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से घरों पर इलाज प्राप्त कर रहे कोविड मरीजों को चिकित्सकीय सलाह और प्राथमिकता के आधार पर आक्सीजन कंसंट्रेटर, पल्स आक्सीमीटर और थर्मामीटर उपलब्ध करवाए जाएंगे।

कलक्टर नमित मेहता ने शनिवार को दोनों संस्थाओं के इस सेवा अभियान की शुरूआत की। बीकानेर फाउण्डेशन के सचिव कमल कल्ला ने बताया कि जरूरमंद मरीज के परिजन मोबाइल नंबर 98292-25676 पर संपर्क कर सकेंगे।

इस दौरान श्याम रुकमणी वेलफेयर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्याम सोनी सचिव संदीप सोनी, बीकानेर फाउण्डेशन के स्वास्थ्य प्रकल्प संयोजक राजेश दुजारी, साजिद सुलेमानी आदि मौजूद रहे।

शेखावत की याद में जरूरतमंद परिवारों को दिया राशन

बीकानेर, (समाचार सेवा)। पूर्व उपराष्ट्रपति एवं पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर मुरलीधर कॉलोनी की झोपड़पट्टी में 11 राशन की किट एवं स्वाढ की किट एवं बच्चों को बिस्कुट वितरण का कार्य किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जस्सूसर मंडल के अध्यक्ष मुकेश ओझा, मंडल महामंत्री चोरू लाल सुथार, खेत नाथ, चंद्रप्रकाश सुथार, उपेंद्र सिंह चाहर, भुवनेश सारस्वत, भंवरलाल शर्मा, मोहन माली, गोविंद राम नाई उपस्थित रहे।

Share this content:

You May Have Missed