Samachar Seva

Mission Patrkarita

पांचू में लडकी को बंधक बनाकर किया सामुहिक बलात्‍कार

The girl was gang-raped in Panchu by taking hostage Bikaner, (samacharseva.in). The Panchu police station has

बीकानेर, (samacharseva.in)।  पांचू में लडकी को बंधक बनाकर किया सामुहिक बलात्‍कार, पांचू थाना पुलिस ने सामुहिक बलात्‍कार के आरोप में गांव जांगलू के निवासी प्रकाश नायक पुत्र राजूराम तथा शेराराम के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

पीडिता ने शनिवार दोपहर बाद दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसे जबरन पकडकर अपने साथ ले गए। एक कमरे में बंधक बना लिया तथा दोनों आरोपियों ने बारी-बारी उसका बलात्‍कार किया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376डी, 365, 342 व 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच नोखा में तैनात आरपीएस अधिकारी नेमसिंह चौहान को सौंपी गई है।

उषा जोशी, अपराध संवाददाता 7597514697, ushajoshi0077@gmail.com