बीकानेर, (samacharseva.in)। गरिमा प्रजापत को डॉक्टरेट की उपाधि, महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर ने डूंगर कॉलेज में ग्रीन कैमिस्ट्री रिसर्च सेन्टर की शोध छात्रा रही गरिमा प्रजापत को माइक्रोवेव ग्रीन कैमिस्ट्री विषय पर पीएच.डी उपाधि प्रदान की है।
छात्रा गरिमा ने यह शोध प्रो. डॉ. रमा गुप्ता (सेवानिवृत्त) के निर्देशन में पूरा किया है। वर्तमान में इंजीनियरिंग कॉलेज बीकानेर में सहायक प्रोफेसर पद पर कार्यरत गरिमा ने अपने शोध के दौरान माइक्रोवेव ग्रीन कैमिस्ट्री से संबंधित चार शोध पत्र अंतरराष्ट्रीय जर्नल्स में प्रकाशित किए।


