Samachar Seva

Mission Patrkarita

पेट्रोल पंप पर अधैड दलित को पीटा, जातिसूचक गालियां निकाली

Dalit beaten at petrol pump, cast abusive

बीकानेर, (samacharseva.in)। पेट्रोल पंप पर अधैड दलित को पीटा, जातिसूचक गालियां निकाली, व्‍यास कॉलोनी थाना पुलिस ने क्षेत्र में सुभाष पेट्रोल पंप पर एक अधैड दलित से मारपीट करने व उसे जातिसूचक गालियां निकालने के आरोप में दो लोगों भंवरसिंह व राम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

श्रीडूंगरगढ में सेरुणा थाना क्षेत्र के गांव जोधासर के निवासी पीडित 60 वर्षीय लूमनाथ पुत्र काननाथ ने रविवार को दर्ज मामले में पुलिस को बताया कि रविवार सुबह वह सुभाष पेट्रोल पंप पर खडा था। वहां पहुंचे आरोपी भंवर सिंह ने उसे हरामजादा, काल‍बेलिया व मंगता गालियां निकालते हुए उसका गला पकड लिया और पिटाई करने लगा।

पीडित के अनुसार भंवर सिंह से जैसे तैसे वह छूट कर भागने लगा तभी आरोपी राम सिंह ने उसे दबोच लिया पीटा और पीछे से भागकर आये भंवर सिंह ने उसे दुबारा पीटना शुरू कर दिया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हे। मामले की जांच सीओ एससी-एसटी सेल दीपचंद दवारा की जा रही है।