Loading Now

updates

होटल में अवैध रूप से शराब बेचते एक गिरफ्तार

One arrested for illegally selling liquor in hotel

बीकानेर, (samacharseva.in)। होटल में अवैध रूप से शराब बेचते एक गिरफ्तार, लूणकरनसर थाना पुलिस ने बामणवाली स्थित गणेश होटल में अवैध शराब बिक्री की सूचना पर होटल संचालक को गिरफ्तार किया है।

थाना‍ प्रभारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी लक्ष्‍मण आचार्य पुत्र कानाराम आचार्य को दबोच कर उसके पास से 8 पेटी बीयर, 48 पव्‍वे इम्‍पीरियल व्हिस्‍की, 16 पव्‍वे मेगडॉल, 58 पव्‍वे ढोला मारू देशी शराब के बरामद किए गए हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि जिला पुलिस अधीक्षक प्रहलाद सिंह के निर्देश तथा जिला पुलिस की स्‍पेशल टीम के प्रभारी ईश्‍वर सिंह व टीम के सहयोग से इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया।

Share this content:

You May Have Missed