बीकानेर, (samacharseva.in)। संजय दत्त के चाहने वालों के लिये बुरी खबर, संजय दत्त फेफड़ों के कैंसर (Lung Cancer) से पीड़ित हैं। उनको थर्ड स्टेज (Stage-3) का लंग कैंसर है। वह आज ही इलाज के लिए अमेरिका जा रहे हैं। हाल में जब वह अस्पताल में भर्ती हुए थे तो टेस्ट के दौरान ये बात सामने आई।
अस्पताल में दो दिन रुकने के बाद उनको छुट्टी दे दी गई। इससे पहले संजय दत्त ने मंगलवार को ही एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उन्होंने कहा, ‘मेरे दोस्तों, चिकित्सा उपचार के लिए मैं कुछ दिनों के लिए अपने काम से ब्रेक ले रहा हूं।मेरा परिवार और मेरे दोस्त मेरे साथ हैं। मैं अपने शुभचिंतकों से आग्रह करता हूं कि वो बिल्कुल भी चिंता ना करें और अनावश्यक अटकलें ना लगाएं।
Tag
bharat samachar


