Loading Now

updates

पीड़िता बोली, वो मुझे घूरता है, अश्‍लील हरकतें करता है

The victim said, he stares at me, does vulgar actions

बीकानेर, (samacharseva.in) जिले में एक महिला को घूरने तथा उसके सामने अश्‍लील हकरतें करने का एक मामला सामने आया है। खाजूवाला के मीणा बाजार की इस घटना के बाद परिवादिया ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है।

खाजूवाला थानाधिकारी ने बताया कि इस मामल में क्षेत्र निवासी बलदेव सिंह कम्‍बाज सिक्‍ख के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पीडिता की सोमवार 10 अगस्‍त को शाम को दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार आरोपी पीडिता को घूरता है और अश्‍लील हरकते करता है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 354-ग, 354-घ तथा अजा जजा एक्‍ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच सीओ देवानंद कर रहे हैं।

Share this content:

You May Have Missed