Loading Now

updates

सडक दुर्घटना में बाइक सवार की मौत

Bike rider dies in road accident

बीकानेर, (samacharseva.in)गंगाशहर थाना क्षेत्र में शनिवार रात पिकअप व मोटरसाइकिल की टक्‍कर में घायल हुए दो युवकों में से एक युवक की रविवार सुबह इलाज के दौरान बीकानेर के पीबीएम अस्‍पताल में मौत हो गई।

एक घायल का ट्रोमा सेंटर में इलाज चल रहा है। गंगाशहर थानाधिकारी सीआई अरविंद भारद्वाज ने बताया कि दुर्घटना शनिवार की रात को हुई। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार बबलू नायक पुत्र ओमप्रकाश नायक (22)  व सीमर खान पुत्र जाकिर (23) गंभीर रूप से घायल हो गए है।चिकित्सकों ने बबलू नायक को मृत घोषित कर दिया।  हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share this content:

You May Have Missed