Loading Now

updates

ओवरब्रिज पर सेल्फी लेने के चक्कर में हुई युवक की मौत

बीकानेर, (samacharseva.in)। ओवरब्रिज पर सेल्फी लेने के चक्कर हुई युवक की मौत, जैसलमेर राजमार्ग पर बने ओवरब्रिज पर सेल्फी लेने के चक्कर में बीकानेर के शीतला गेट निवासी एक युवक को अपनी जान गंवानी पड गई। रक्षाबंधन से एक दिन पहले हुए हादसे से मोहल्ले पूरे में शोक छा गया। बीकानेर से नाल घूमने जा रहा यह युवक सेल्फी लेते समय ओवरब्रिज से नीचे गिर गया और गंभीर घायल हो गया।

उसके साथी उसे पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाल थानाधिकारी विक्रमसिंह चारण ने बताया कि शीतला गेट निवासी हिमांंशु पुत्र नथमल अपने भाई व दोस्तों के साथ बीकानेर से नाल जा रहा था। रास्‍ते में वह जैसलमेर राजमार्ग स्थित रेलवे लाइन पर बने ओवरब्रिज पर रुका।

यहां हिमाशुं ओवरब्रिज की रेलिंग पर खड़े होकर सेल्फी लेने के दौरान अचानक गिर पड़ा। वह गंभीर घायल हो गया। उसे निजी वाहन से पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर पहुंचाया गया।  जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मृतक युवक के परिजन व परिचित पीबीम अस्पताल पहुंच गए। हिमाशुं की मौत की खबर सुनकर घर में कोहराम मच गया।

Share this content:

You May Have Missed