Samachar Seva

Mission Patrkarita

लुट के प्रयास का दूसरा आरोपी गिरफतार, दो अन्य वारदातों का हुआ खुलासा

arjun meghwal giratar

बीकानेर, (samacharseva.in)। कोतवाली थाना पुलिस ने लूट के एक आरोपी पूनरासर निवासी अर्जुन मेघवाल को गिरफतार किया है। आरोपी ने पूछताछ में दो और बाइक लूट की वारदात कबूली है। थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि आरोपी ने दौराने अनुसंधान दो अन्य वारदात करना कबूला जो पुलिस थाना जेएनवीसी के मोटरसाईकिल छीनने से संबंधित है, जिस संबंध मे पुलिस थाना जेएनवीसी में मुकदमा दर्ज है।

एक मोटरसाईकिल जब्त की गई व दूसरी मोटरसाईकिल पुलिस थाना जेएनवीसीको बरामद करवाई गई। अनुसंधान जारी है थानाधिकारी नवनीत सिंह ने बताया कि आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर 27 जून की शाम को लेडी एल्गिन स्‍कूल के आगे कार में सवार हो रहे दो लोगों पर राड व सरियों से हमला किया था। आरोपी दो लोगों को घायल कर भाग गए। आरोपी पीडित पक्ष के पास से रुपया व गहने छीनना चाहते थे।

उन्‍होंने बताया कि रविसोनी पुत्र जगदीश सोनी निवासी गंगाशहर हाल जेपी. ज्वैलर्स सीटी कोतवाली के पीछे बीकानेर ने 28 जून को रिपोर्ट पेश की थी कि  27जून की शाम को वह व उसका भाई मनीष दुकान मंगल कर दुकान से नगदी व सोने चांदी के जेवरात लेकर मोटरसाईकिल से लेडी ऐल्गिन स्कूल के पास एसबीआई बैक के सामने पहुंचे व कार मे बैठने लगे तो अज्ञात हमलावरों ने लूट करने की नियत से लोहे की राड़ व सरियो से हमला कर दिया व हम दोनो भाईयो को घायल करके भाग गये। थानाधिकारी नवनीतसिंह ने बताया कि घटना का पता चलने पर छानबीन की गई।  

पुलिस अधीक्षक बीकानेर व अति. पुलिस अधीक्षक शहर बीकानेर व वृत्ताधिकारी वृत्त नगर बीकानेर के निर्देश में उन्‍होंने छानबीन की। साथ में हनुमानराम हैड कानि, सोनू शर्मा, अनिल कानि, बलवीरसिंह कानि, चन्द्रप्रकाश कानि ने मामले के दूसरे अभियुक्त अर्जून मेघवाल पुत्र नेमाराम मेघवाल उम्र 24 साल निवासी पूनरासर पीएस सेरूणा जिला बीकानेर को सोमवार 13 जुलाई को गिरफ्तार किया गया।