Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर में बारिश पूर्व सफाई , देखे वीडियो

Pre-rain cleaning in Bikaner

बीकानेर, (samacharseva.in)। बीकानेर में बारिश पूर्व सफाई, देखे वीडियो, बीकानेर में बारिश पूव्र सफाई का कार्य जारी है। सोमवार को सूरसागर के आगे नाले की सफाई की गई। बारिश के दौरान यहां पुरानी गिन्‍नानी व सूरसागर क्षेत्र में बाढ सी हालत हो जाती है।

नालों की सफाई ना होने से अधिकांश शहर में हुई बारिश का पानी यहां एकत्र हो जाता है। लोगों के घरों में पानी घुस जाता है।

ऐसे में यहां के नालों की सफाई बराबर होती रहेगी तो बारिश का पानी जल्‍द से जल्‍द नालों में चला जाएगा। रविवार को नगर निगम बीकानेर के कर्मचारियों ने जेसीबी के माध्‍यम से यहां सूरसागर के पास अटके हुए नाले को साफ किया। दोनो तरफ का यातायात रोककर निगम कर्मियों ने नाले की सफाई करवाई।

राहगीरों व वाहन चालकों को इससे थोडी परेशानी तो हुई मगर यह परेशानी बारिश के दिनो में यहां जमे बारिश के पानी के दौरान खुले नाले और सडक पर हुए गडडो में वाहन चालकों के गिरने की परेशानी से काफी कम है। इसलिये लोगों ने सहयोग किया।