Samachar Seva

Mission Patrkarita

कृषि महाविद्यालय में लगाए पौधे

बीकानेर, 11 अगस्त। कृषि महाविद्यालय के उद्यान विभाग द्वारा मंगलवार को पौधारोपण किया गया। इस दौरान महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. आई. पी. सिंह, उद्यान विभाग के विभागाध्यक्ष डाॅ. पी. के. यादव सहित स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। डाॅ. यादव ने बताया कि विभाग द्वारा अब तक दो सौ पौधे लगाए जा चुके हैं। वहीं मंगलवार को सौ पौधे लगाए गए। उन्होंने पौधारोपण की उपयोगिता के बारे में बताया।