×

घर-घर जाकर आम लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ें-अर्जुनराम मेघवाल

Go door-to-door and connect common people with the membership campaign- Arjun Ram Meghwal

NEERAJ JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)घर-घर जाकर आम लोगों को सदस्यता अभियान से जोड़ें-अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने पार्टी नेता-कार्यकर्ताओं से आह्वान किया है कि वे घर-घर जाकर आम जन मानस को सदस्यता अभियान से जोड़ें। मेघवाल शनिवार को बीकानेर भाजपा संभाग कार्यालय में सदस्‍यता अभियान की सीमक्षा बैठक को मुख्‍य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि बीकानेर 27 हजार पार सदस्य अब तक बन चुके हैं। बीकानेर जिले का वातावरण अभी भक्तिमय है। मेलों का माहौल है जल्दी बीकानेर जिले में भी ये अभियान तेजी पकड़ेगा। जिले की टीम पर भरोसा है प्रदेश नेतृत्व ने जितना आंकड़ा बीकानेर को दिया है वो उससे सवाया ही करेगा।

केन्‍द्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान सर्व स्पर्शी, सर्व व्यापी और सर्व ग्राही है। भाजपा है तो भरोसा है, भाजपा है तो गारंटी है। उन्‍होंने कहा कि आम लोगों तक यह संदेश पहुंचाना होगा कि भाजपा सरकार में देश और प्रदेश में खुशहाली है। भाजपा सरकार में महिला, किसान, नौजवान, गरीब, व्यापारी पूर्णतयः सुरक्षित और निडर हैं। समीक्षा बैठक शहर भाजपा अध्‍यक्ष विजय आचार्य व देहात भाजपा अध्‍यक्ष जालम सिंह भाटी की अध्यक्षता में रखी गई।

अभियान को किस प्रकार और गति दी जाए

बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि किस तरह बीकानेर में सदस्यता अभियान चल रहा है। इसे किस प्रकार और गति दी जाए। बैठक में जिला पदाधिकारियों, सदस्यता अभियान प्रभारियों, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष शहर और देहात कार्यकर्ताओ के साथ समीक्षा की गई। बैठक में विधायक जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत, महापौर सुशील कंवर राजपुरोहित, विश्वकर्मा बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, प्रभारी ओम सारस्वत, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, ओबीसी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष चंपालाल गेदर, उपमहापौर राजेंद्र पंवार, सदस्यता अभियान जिला संयोजक श्याम चौधरी, सवाई सिंह तंवर ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का मंच संचालन मोहन सुराना ने किया।

ये नेता-कार्यकर्ता रहे मौजूद

बैठक में नरेश नायक, श्याम सुन्दर पंचारिया, मोहन मेघवाल, हनुमान सिंह चावड़ा, जितेंद्र रजवी, आनंद सिंह भाटी, बाबूलाल गहलोत, भगवान सिंह मेड़तिया, गोकुल जोशी, मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, जगदीश सोलंकी, इंद्रा व्यास, भारती अरोड़ा, अशोक प्रजापत, कुणाल कोचर, गोपाल गहलोत, नारायण चोपड़ा, बनवारी शर्मा, भूपेंद्र शर्मा, महावीर चारण, सलीम जोइया, श्याम सिंह हांडला, कैलाश बापेऊ, सुरेश चंद्र भसीन,

अंकुश चोपड़ा, इंद्र चंद ओझा, मंडल नरसिंह सेवग, अजय खत्री, अभय पारीक, मुकेश ओझा, दिनेश महात्मा, विनोद करोल, चंद्र प्रकाश गहलोत, ओम प्रकाश मीणा, चंद्र मोहन जोशी, जसराज सिंवर, शिव प्रजापत,शिव स्वामी,राधा देवी सियाग, आस्करण भट्टड़, नवरत्न घिंटाला,कुंभाराम सिद्द, मनमोहन सिंह, भगीरथ चांवरिया, देवीलाल मेघवाल, भवर लाल जांगिड़, विनोद गिरी गुसाई,  सरोज भोभरिया के साथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Share this content:

Post Comment

You May Have Missed

error: Content is protected by SITInovations!!