Samachar Seva

Mission Patrkarita

युद्धाभ्यास के दौरान जवान चंद्र प्रकाश की मौत

A soldier died during the war exercise

NEERAJJOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)  बीकानेर के महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में युद्धाभ्यास के दौरान आर्मी की आर्टिलरी 199 मीडियम रेजिमेंट के हवलदार 31 वर्षीय चंद्र प्रकाश पटेल  की मौत हो गई। जवान चंद्र प्रकाश तोप को टोइंग वाहन से अटैच कर रहे थे। इस दौरान हादसा हुआ।

गंभीर हालत में सैनिक चन्‍द्र प्रकाश को सूरतगढ़ आर्मी अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने जवान को मृत घोषित कर दिया। चंद्र प्रकाश पटेल 13 साल से सेना में थे। महाजन थानाधिकारी कश्यप सिंह ने बताया कि रविवार 15 दिसंबर को फायरिंग रेंज के ईस्ट कैंप में युद्धाभ्यास चल रहा था।

आर्मी की आर्टिलरी 199 मीडियम रेजिमेंट में हवलदार नारायनपुर जमुआ बाजार कछुवा मिर्जापुर (यूपी) निवासी 31 वर्षीय चंद्र प्रकाश पटेल निवासी तोप को टोइंग वाहन पर अटैच कर रहे थे। इस दौरान तोप फिसल गई और दोनों के बीच में चंद्रप्रकाश फंस गए।