Samachar Seva

Mission Patrkarita

कैम्‍पर व कार की टक्‍कर में चार घायल

Four injured in camper and car collision

USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। कैम्‍पर व कार की टक्‍कर में चार घायल, श्रीडूंगरगढ़ क्षेत्र में रविवार की रात हुई कैंपर-कार की आमने-सरामने टक्कर में कार में सवार चार लोग घायल हो गए।

घायलों में निजी अस्पताल के डॉक्टर जगदीश रॉय, सहयोगी प्रवीण व्यास तथा अन्य शामिल हैं। एक घायल की हालत गंभीर है। घायलों के माथे, टांगों व हाथों में चोट आई है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात कैंपर और कार की टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि कार के आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

रास्‍ते में अन्‍य वाहन चालकों ने दुर्घटना में घायल हुए लोगों को अपनी-अपनी गाड़ी में श्रीडूंगरगढ़ अस्पताल पहुंचाया। बाद में घायलों को बीकानेर के पीबीएम अस्पताल रैफर किया गया।