USHA JOSHI बीकानेर, (समाचार सेवा)। जिले के महाजन थाना क्षेत्र के अरजनसर में गांव रामसरा के पास के निवासी डूंगरराम ब्राह्मण ने पारिवारिक तनाव के चलते बुधवार सुबह अपनी पत्नी अंजू की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी तथा खुद ने पानी की टंकी में कूदकर आत्महत्या कर ली।
इस वारदात में इस दम्पत्ती के तीन बच्चों मनीष, लोकेश और बेटी गुंजन के सिर से मां-बाप का साया उठ गया है। महाजन थानाधिकारी कश्यप सिंह राघव ने मीडिया को दी जानकारी में बताया कि वारदात की जानकारी गांव की ही एक बच्ची बुधवार सुबह जब म्रतक के घर छाछ लेने पहुंची तब हो सकी। बच्ची ने मौके पर महिला को खून से लथपथ जमीन पर पड़े देखा था।
उसने वारदात की जानकारी आस-पड़ोस में दी। पति-पत्नी दोनों के शवों को मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। इस मामले में म्रतक डूंगरराम के भाई महावीर ने पुलिस को इसमें बताया कि मौके पर अंजू का शव देखने के बाद डूंगरराम को फोन किया। फोन नो रिप्लाई रहा। बाद में जब मौके पर ही टंकी में झांककर देखा तो भाई का शव दिखाई दे गया।


