उप महापौर ने कलक्टर को बताई निगम की हकीकत, दी धरने की चेतावनी

aa
aa

बीकानेर, (समाचार सेवा)। उप महापौर ने कलक्टर को बताई निगम की हकीकत, दी धरने की चेतावनी, बीकानेर नगर निगम के उपमहापौर अशोक आचार्य  ने  अपनी ही पार्टी के बोर्ड के कार्यकाल में नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों की कार्यशैली पर रोष जताते हुए अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी है।

सोमवार को अपने कार्यकर्ताओं के साथ जिला कलेक्टर को ज्ञापन देने पहुंचे आचार्य ने जिला कलेक्टर से कहा दीपावली जैसा त्यौहार पास में होने के बावजूद शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हुए हैं । शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर अधिकारी व कर्मचारी उदासीन रवैया अपनाए हुए हैं। आचार्य ने आरोप लगाया नगर निगम आयुक्त अपने चेंबर में नहीं बैठ कर इधर-उधर निगम कार्यालय में ही मुंह छिपाते फिरते हैं।

उन्होंने कहा कि एक अधिकारी का अपने से जूनियर  कर्मचारियों के बीच जाकर बैठने से निगम में सन्देह  का वातावरण पैदा हो रहा है। उन्होंने कहा कि ट्रैक्टर ठेकेदारों वह अधिकारियों की मिलीभगत के कारण आमजन को जबरदस्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

आचार्य ने कलेक्टर को याद दिलाया की  उनके कहने के बावजूद भी निगम के अधिकारी व कर्मचारी  कलेक्टर के आदेशों को इग्नोर कर रहे हैं ।उपमहापौर ने इन समस्याओं का शीघ्र समाधान ना होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।