Home samachar seva कुलपति पदक विजेता सुमन स्वामी महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की बनी एक...

कुलपति पदक विजेता सुमन स्वामी महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की बनी एक दिन की कुलपति

Chancellor medalist Suman Swamy become one-day vice-chancellor of Maharaja Ganga Singh University's

विवि में शोध एवं शैक्षणिक वातावरण तैयार करे : मानद कुलपति

बीकानेर, (समाचार सेवा)कुलपति पदक विजेता सुमन स्वामी महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय की बनी एक दिन की कुलपति, परीक्षा 2018 में कुलपति पदक प्राप्त करने वाली विद्यार्थी श्रीमती सुमन स्वामी ने सोमवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय बीकानेर में एक दिन का मानद कुलपति पद का पदभार ग्रहण किया।

अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर विवि द्वारा किए गए इस नवाचार के तहत   सोमवार को मानद कुलपति सुमन स्वामी के निर्धारित समय पर कुलपति सचिवालय पहुंचने पर कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह, कुलसचिव संजय धवन, प्रो. सुरेश कुमार अग्रवाल, प्रो. राजाराम चोयल, परीक्षा नियंत्रक डॉ. जे.एस. खीचड़, उप कुलसचिव डॉ. बिट्ठल बिस्सा, सहायक कुलसचिव डॉ. गिरिराज हर्ष आदि ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया।

मानद कुलपति ने प्रेस से बातचीत के दौरान कहा कि ग्रामीण अंचल में निवास करने वाली छात्राओं को उच्च शिक्षा से जोड़ने का कार्य किया जाएगा ताकि बालिका उच्च शिक्षा से वंचित नही रहे।  उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय द्वारा ऐसा शोध कार्य करना चाहिए जो समाज के लिए उपयोगी साबित हो।

मानद कुलपति ने विभागों का निरीक्षण कर संचालित कक्षाओं का निरीक्षण किया तथा अध्ययनरत विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए उनके अनुभवों को विद्यार्थियों के साथ साझा किये। विश्वविद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थियों ने श्री श्रवण जाखड एवं राजेश बुढानिया के नेतृत्व में मानद कुलपति को ज्ञापन प्रस्तुत कर विद्यार्थियों की समस्याओं से अवगत कराया।

उन्होंने अपराह्न समय में लेखा, शोध, संस्थापन, शैक्षणिक एवं परीक्षा अनुभागों की कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त की।

महिला सफाईकर्मी रुखसाना को मंजुलश्री अवार्ड से नवाजा

मरुधर बीकानेर महासंघ ने भेंट किया मोतियों का हार

बीकानेर, (समाचार सेवा)अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर मरुधर बीकानेर महासंघ द्वारा गांधी पार्क में आयोजित समारोह में महिला सफाईकर्मी रुखसाना को मंजुलश्री अवार्ड से नवाजा गया। समारोह में संघ के अध्यक्ष श्याम तंवर सहित संघ पदाधिकारियों ने रुखसाना को मोतियों का हार भेंट किया।

साथ ही पीपल के पत्ते पर महिला सशक्तिकरण के रूप में महिला कलाकार द्वारा उकेरा गया ’महिला चित्र भें किया। अपने सम्मान से भावुक हुई सफाई कर्मचारी रुखसाना सम्मान के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सम्मान से उन्हें अपना कार्य ईमानदारी से निर्वहन करने के लिए नई स्फूर्ति मिलती रहेगी।

समारोह में संघ के अध्यक्ष श्याम तंवर ने कहा कि घर तथा शहर को साफ रखने में नारी शक्ति की महत्त्वपूर्ण भूमिका है। जिसे नकारा नहीं जा सकता। समारोह में संघ के उपाध्यक्ष मलेश जैन, मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, सुरेश भार्गव, श्याम सिंह परिहार, गौरी शंकर भीटी आदि ने भी विचार रखे।

नगर निगम ने किया 21 महिलाओं का सम्मान

बीकानेर, (समाचार सेवा)महिला दिवस पर सोमवार को नगर निगम की ओर से 21 महिलाओं का सम्मान किया गया।

सम्मानित होने वाली महिलाओं में कौशल्या देवी, ज्योति गौरी, मिट्ठू मेहरा, डॉ. ज्योति सिरोही, पूनम जोशी, रजनी कालरा, सविता गौड़, प्रवीण शर्मा, किरण सोनी, सुधा पारीक, ब्लैक बेल्ट सोनिका सेन, मनभरी बानो, पुष्पा पुरोहित, सीमा देवी, कंचन राठौड़, गीता यादव, सुमन सारण, धन्नी कुमारी, नगमा, कांता देवी, बुल्ली देवी के नाम शामिल हैं।

समारोह के दौरान 25 स्वयं सहायता समूहों को रिवोल्विंग फण्ड के रूप में 10-10 हजार रुपये के चेक वितरित किये गए। कार्यक्रम महापौर सुशीला कंवर, पार्षद परमेश्वरी देवी, सुमन छाजेड, विनोद धवल, पुनीत शर्मा, रामदयाल पंचारिया, बजरंग सोंखल, शिवचंद पड़िहार, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त सुनीता चौधरी, होम साइंस कॉलेज डीन विमला विश्वनाथ, निगम आयुक्त ए. एच. गौरी, पीबीएम अधीक्षक डॉ परमिंदर सिरोही, उपायुक्त पंकज शर्मा, मौजूद रहे। संचालन किशोर सिंह राजपुरोहित ने किया।

महिला चिकित्सकों को जैन पताका पहनाकर किया सम्मानित 

बीकानेर, (समाचार सेवा)अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस पर तेरापंथ महिला मंडल, गंगाशहर द्वारा प्रेरणा-सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शांति निकेतन में हुए समारोह में साध्वीश्री पावनप्रभाजी ने उद्बोधन दिया।

गंगाशहर तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्ष ममता रांका ने महिलाओं  को समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाने का आव्हान किया। समारोह में डॉ. संगीता सेठिया, डॉ.अंजना कोचर, डॉ.अंजलि गुप्ता, डॉ. ऋचा कच्छावा तथा डॉ. सीता सामसुखा को जैन पताका पहनाकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में शारदा डागा, रेखा चौरड़िया, अमरचंद सोनी, पवन छाजेड़, जतनलाल दूगड़ तथा मनोज सेठिया ने विचार रखे।

 पूर्णिमा मित्रा को राष्‍ट्रीय मैत्रेयी सम्मान

बीकानेर, (समाचार सेवा)बीकानेर की कवयित्री एवं कथाकार सुश्री पूर्णिमा मित्रा को राष्‍ट्रीय मैत्रेयी सम्मान से सम्मानित किया गया गया है।

अखिल भारतीय साहित्य एवं सामाजिक संस्था प्रेरणा परिवार शाहजहाँपुर (उप्र) द्वारा सुश्री मित्रा को यह सम्मान उनकी साहित्यिक, शैक्षिक एवं सामाजिक सेवाओं के लिये प्रदान किया गया है।

एथलीट पुष्पा चौहान का भारतीय विश्वविद्यालय टीम में चयन

बीकानेर, (समाचार सेवा)भुनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स के ट्रायल में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर की एथलीट पुष्पा जाखड़ का चयन भारतीय विश्वविद्यालय संघ की टीम में हुआ है।

सहायक निदेशक, शारीरिक शिक्षा डॉ. यशवंत गहलोत ने बताया कि पुष्पा जाखड़ चेगडू (चाइंना) में अक्टूबर 2021 में आयोजित होने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेगी।