भ्रमित करती है भाजपा, बचना है इससे :  डॉ. कल्ला

25BKN PH-4
तेलीवाड़ा में जनसंपर्क करते कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. बुलाकीदास कल्ला।

भ्रमित करती है भाजपा, बचना है इससे :  डॉ. कल्ला

बीकानेर, (समाचार सेवा)। भ्रमित करती है भाजपा, बचना है इससे :  डॉ. कल्ला, बीकानेर पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पूर्व काबीना मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने रविवार को जनसंपर्क कार्यक्रम की शुरूआत मुक्ता प्रसाद कॉलोनी से की।

उन्होंने मुक्ता प्रसान नगर के सेक्टर 6 व 11 में घर-घर जाकर कांग्रेस के पक्ष में मतदान की अपील की। इसके बाद गोपेश्वर बस्ती में मतदाताओं से मुलाकात कर वोट की अपील की।

डॉ. कल्ला ने रविवार को रांगडी चौक तथा तेलीवाडा में भी जनसंपर्क किया। तेलीवाडा में देशवाली तेली समाज तथा क्षेत्र के निवासी हर्ष व व्यास जाति के लोगों ने डॉ. कल्ला का स्वागत किया।

डॉ. कल्ला ने शहर के विभिन्न क्षेत्र के अपने जनसंपर्क के दौरान मतदाताओं को भारतीय जनता पार्टी की भ्रमफैलाकर वोट लेने की नीति से बचने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि कभी गणेशजी को दूध पिलाकर तो कभी भगवान राम के नाम पर लोगों के बीच भ्रम फैलाकर मतदाताओं को भ्रम में डालकर वोट लेने का कुत्सित प्रयास करती है।

डॉ. कल्ला ने बीकानेर, राजस्थान व देश के विकास के लिये कांग्रेस को चुनने की अपील की। उन्होंने कहा कि पिछले पांच साल में बीकानेर के विकास में काफी कमी आई है, इस कमी को पाटने का पूरा प्रयास किया जाएगा और कांग्रेस के राज में बीकानेर के विकास में कोई कसर नहीं रखी जाएगी।

डॉ. कल्ला ने रविवार को जिन इलाकों में जनसंपर्क किया वहां गली, मोहलले, चौक के हर घर तक पहुंचने की कोशिश की। उन्होंने मतदाताओं से आग्रह भी किया कि हो सकता है समय की कमी के कारण सभी घरों में पहुंच पाना कठिन हो मगर वे चुनाव प्रचार थमने से पहले हर घर पहुंचकर कांग्रेस के लिये मतदान करने की अपील करेंगे।

सामूहिक विवाह समारोह में शामिल हुए

Dr. BD Kalla-2

बीकानेर पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पूर्व काबीना मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान छीपा समाज के सामुहिक विवाह समारोह में भी शिरकत कर वर-वधु को आशीर्वाद दिया।

साथ ही समाज के अनुकरणीय सामाजिक कार्य के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी। इसके अलावा उन्होंने कोचरो के चौक में भगवान महावीर की सवारी के भी दर्शन किए, शोभा यात्रा में शामिल हुए तथा देश की सुख शांति के लिये प्रार्थना की।

विदेशी मेहमान ने ली सेल्फी

25BKN PH-5
विदेशी मेहमान ने बीकानेर पश्चिम से कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. बुलाकीदास कल्ला के साथ ली सेल्फी।

बीकानेर पश्चिम विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी पूर्व काबीना मंत्री डॉ. बुलाकीदास कल्ला ने जनसंपर्क के दौरान रास्ते से गुजर रहे विदेशी पर्यटकों का भी बीकानेर में स्वागत किया। स्वागत से अभिभूत एक विदेशी पर्यटक ने डॉ. कल्ला के साथ अपनी सेल्फी भी ली।

कल्ला  के नाम की आकृति बनाई

DCIM100MEDIA

रविवार को शहर के युवकों द्वारा जस्सूसर गेट क्षेत्र में अक्षरों की शब्दाकृति बनाकर बीकानेर पश्चिम विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. बी.डी. कल्ला  के नाम की आकृति बनाई गई। प्रशंसकों ने बताया की बी.डी.कल्ला हमारे लिए आदर्श है इसलिए हमने उनके लिए प्यार एवं स्नेह जाहिर किया है।

टोलियां बनाकर भाजपा के लिये वोट मांगेगा अल्पसंख्यक मोर्चा

बीकानेर, (समाचार सेवा) भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा बीकानेर की बैठक रविवार को स्थानीय रामा भवन रानी बाजार मे अयोजित की गयी।

बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मोर्चे के पदाधिकारियों को मंडल वार जिमेदारिया दी गई।

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा शहर जिलाध्यक्ष एडवोकेट असद रजा भाटी ने बताया कि मोर्चे के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने अपने मंडलो एव वार्डों में टोलिया बनाकर भाजपा के उम्मीदवार के पक्ष मे वोट मागेंगे।

उन्होंनें बताया कि बीकानेर शहर की दोनों विधानसभाओ मैं पार्टी प्रत्याशिओ की  जिताने के लिया संकल्प लिया।

बैठक मे भाजपा शहर जिलाध्यक्ष डॉ सत्यप्रकाश आचार्य ने वार्ड स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर घर घर जाकर संपर्क करने कर वोट की अपील की।

पूर्व विधानसभा प्रभारी मुमताज भाटी ने सभी कार्यकर्ताओं को बुथ मजबूत करने की बात कही।

बैठक मे महापौर नारायण चोपड़ा महामंत्री पाबुदान सिंह,मोहन सुराणा आदि ने भी विचार रखे।

बैठक मे अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री बाबर कोहरी, रमजान अब्बासी,सलीम तंवर,महबूब नूरानी, मुश्ताक भाटी, लियाकत अली, आरिफ खान, साजिद लोदी, चौरू खान, मोहम्मद हुसैन डार, मोहम्मद तारिक,

वसीम गुजर, असलम कुरैशी, इंजियार तंवर, मोहम्मद असलम, इम्तियाज दमामी, शायर तंवर, इंसाफ गुजर, मकबुल अंसारी, इमरान अली,इब्राहिम खान,मोहम्मद हसन पंवार आदि कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

झंवर के प्रति खासा उत्साह, सर्वसमाज में ने किया स्वागत

25BKN PH-7

बीकानेर, (समाचार सेवा) बीकानेर पूर्व विधानसभा निर्वाचान क्षेत्रसे कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैयालाल झंवर ने रविवार रात तक विभिन्न वार्डों में जन संपर्क किया।

जनसंपर्क के दौरान झंवर का सिंधी, पंजाबी, गुर्जर, छीपा, पीपा क्षत्रिय समाज  सहित अनेक समाज के लोगों ने स्वागत किया।

झंवर ने कांग्रेस के पक्ष में वोट अपील करते हुए भी क्षेत्र में विकास के लिए सदैव उपलब्ध रहने का का वचन दिया।

कांग्रेस प्रत्‍याशी झंवर ने गंगाशहर, भीनासर, रथखाना कॉलोनी, कांता खतूरिया कॉलोनी, तनेजा धर्मशाला, बापू  कॉलोनी, मंजू कॉलोनी, घड़सीसर, सादुलगंज में जनसंपर्क किया।

रविवार को झंवर ने जनसंपर्क की  शुरूआत गंगाशहर के ललवाणी मौहल्ले से की। यहां  रतनलाल ललवाणी की अगुवाई में मौहल्लेवासियों ने  उनका अभिनंदन किया।

यहां से झंवर हरिराम मंदिर, दर्जियों का मौहल्ला में गये। यहां धनराज  कच्छावा, झंवरलाल दैया, भंवरलाल बडग़ूजर, दीपचंद दैया, दिलीप बांठिया, हड़मान कच्छावा ने माल्यार्पण  कर स्वागत सत्कार किया।

देवेन्द्र योग संस्थान के पास आयोजित कार्यक्रम में भागीरथ मांकड़,हरिकिशन  गहलोत, जेठमल सियाग, रामरख सियाग, खेताराम, जेठाराम, अशोक गोदारा, हींगलाज दान, करणीसिंह, मनोज  सोनी, श्याम पंचारिया, नारायण पंचायत सहित मौहल्लेवासियों ने गर्मजोशी से स्वागत कर हरसंभव मदद की  बात कही।

गौड़ सभा में कांग्रेस प्रत्याशी का स्वागत कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जयसिंह, महेश  अरोड़ा, माणक लालानी, संजय सांड,संजय नाई मगनलाल, अमित सहित अनेकजनों ने मालाओं से लाद  दिया।

संत कंवरराम के मंदिर में टेका मत्था कांग्रेस प्रत्याशी कन्हैयालाल झंवर ने रथखाना कॉलोनी में स्थित शहीद संत कंवरराम बरसी उत्सव्यमें  शिरकत कर आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम में रामकुमार मोटवानी,के के सत्यानी, खेमचंद मूलचंदानी, हेमन्त  गोरवानी, अशोक गोटवानी, भागचंद चांदना, सुभाष भोला, पवन देवानी, सुन्दर मामनानी ने झंवर का माला  पहनाकर स्वागत किया।

पंजाबी समाज की ओर से तनेजा धर्मशाला में झंवर का स्वागत कर जीताने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में सतीश तनेजा, महेश झाम्ब, भीमसेन मेहन्दीरता, मुकुल झाम्ब, प्रेम तनेजा, धीरज सचदेवा, नरेन्द्र तनेजा, कपिल तनेजा, निशांत मेहता सहित समाज ने गणमान्यों ने साफा गजरा पहनाकर स्वागत किया।

राजस्थान में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी – शेखावत

25BKN PH-8

बीकानेर, (समाचार सेवा) केन्द्रीय मंत्री एवं चुनाव प्रदेश संयोजक गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनेगी।

शेखावत रविवार को बीकानेर में बीकानेर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के भाजपा के प्रत्‍याशी डॉ. गोपाल जोशी के साथ शहर में जनसंपर्क कर रहे थे।

इस दौरान हुई एक सभा में उन्‍होंने कहा कि केन्‍द्र व राज्‍य सरकार की योजनाओं से देश के आम इंसान को बहुत लाभ पहुचा है।

सभा में केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, विधायक व प्रत्याशी डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी, शहर भाजपा अध्‍यक्ष सत्यप्रकाश आचार्य, जिला महामंत्री दाऊलाल हर्ष, चुनाव प्रभारी भवानी शंकर आचार्य, कार्यालय प्रभारी सूरज स्वामी, पार्षद शिव कुमार रंगा, समग्राट, पूर्व पार्षद भानु कुमार व्यास, भुवनेश्वर रंगा कान्तिलाल कोचर, वसुन्धरा बिग्रेड के संभाग संयोजक राजेश आचार्य, पूर्व पार्षद श्रीलाल जोशी, अर्जुन बोबरवाल ओबीसी मोर्चा, वन्देमातरम् मंच के विजय कोचर आदि वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह ने एडवोकेट बसन्त आचार्य व उनके साथियों को दुपट्टा पहनाकर भाजपा में शामिल किया गया।

टीम संकल्प सिद्धि के कार्यकर्ताओं द्वारा गजेन्द्र सिंह का परम्परागत राजस्थानी साफा पहनाकर स्वागत किया गया।

गोपेश्वर बस्ती में नोखा प्रत्याशी बिहारीलाल विश्नोई ने गोपाल जोशी के समर्थन में प्रचार किया।  विश्वकर्मा गेट के बाहर वाल्मिकी बस्ती में प्रत्‍याशी डॉ. गोपाल कृष्ण जोशी का अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष जगदीश सोलंकी के साथ वाल्मिकी समाज द्वारा भाजपा प्रत्याशी का शानदार स्वागत किया गया।

स्वागत में अशोक चांवरिया, घनश्याम लोहिया, नरेन्द्र पण्डित, सतीश चान्गरा, रविकान्त गोयल, अनिल गोयल, रामरतन, युवराज, शिम्भू चांवरिया, बोबी, मनोज चांवरिया आदि उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी के पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में सुबह 10 बजे से स्थानीय बारहगुवाड़ चौक से फुफड़ा चौक, काशनदी, फरसोलाई तलाई, नत्थूसर गेट के अन्दर एम.एम. स्कूल के पास, नत्थानिया सराय, कोडा स्कूल से होते हुवे किराडूओ की गली में घर-घर सघन जन सम्पर्क कर किया गया।

इस जनसंपर्क में विजय मोहन जोशी एवं मदन छंगाणी के नेतृत्व में गिरिराज जोशी पार्षद, ममिया महाराज, बाबूलाल भादाणी, जयकिशन, सतीश किराडू, राज कुमार पुरोहित, ललित ओझा, विरेन्द्र रंगा, कैलाश छंगाणी, जयन्त भादाणी, राम कुमार जोशी एवं अन्य कार्यकर्ताओं द्वारा भाजपा के समर्थन में वोट मांगे।

जोशी के समर्थन में रविवार को घर-घर (डोर टू डोर) वोट मांगे गए। यह कार्यक्रम पारीक चौक, सोनगिरी कुआं, पाबूपारी आदि क्षेत्रों में रखा गया था।

कार्यक्रम का नेतृत्व जगमोहन जोशी के साथ पार्षद भवानी पारीक, सम्पतजी पारीक, दिनेश पारीक, ओमजी पारीक, राहुल पारीक, शिवजी सुंथार, महेन्द्र बरड़िया, भानु व्यास, राजेश आचार्य संयोजक पश्चिम विधानसभा क्षेत्र संकल्प से सिद्धि,

आनंद व्यास (पुराना शहर मंडल अध्यक्ष), विजय कोचर टीम संकल्प से सिद्धि, चन्द्रप्रकाश करनाणी, ललित झंवर, आरती आचार्य, कौशल्या देवी, चन्दन हर्ष, भरत व्यास, मनोज व्यास, मुकेश किराडू, गणेशमल मारू, राज कुमार जोशी,

सतीश किराडू, विनोद जोशी, राजेश्वरी उपाध्याय, मुकेश पारीक, शिव विश्नोई, ललित पारीक, विष्णुदत भादाणी, अरविन्द ऊभा, सोनल पारीक, ममिया महाराज, चन्द्र आचार्य, राममूर्ति व्यास, मनोज छंगाणी, योगेन्द्र कंसारा, अशोक पुरोहित हरिराम वाल्मिकि, श्याम सुन्दर हर्ष, जे.पी. श्रीमाली आदि थे।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा जस्सुसर गेट, माली मोहल्ला, माहेश्वरी मोहल्ला, कोठारी हॉस्पीटल, मुक्ता प्रसाद, हरिजन बस्ती में व्यापक जन सम्पर्क किया गया इसमें पूर्व पार्षद भानू व्यास, जगमोहन जोशी, भंवर रंगा, मनोज पुरोहित, रामसा माली, श्याम सुन्दर चाण्डक पार्षद, त्रिभुवन, अलंकार गोस्वामी आदि ने भाजपा के पक्ष में समर्थन व वोट देने की अपील की।

कोचरो के चौक में पूर्व पार्षद सुरेन्द्र कोचर, संजय कोचर आदि अनेक कार्यकर्ताओं द्वारा गर्म जोशी से स्वागत किया व क्षेत्र के लोगो से भाजपा प्रत्याशी गोपाल जोशी को जिताने की अपील की।

नत्थूसर बास में प्रत्याशी गोपाल जोशी का जनसम्पर्क के दौरान क्षेत्रवासियों ने गर्म जोशी से स्वागत किया गया व भाजपा के पक्ष में वोट देने का समर्थन किया गया स्वागतकर्ता रवि गौड, अजय सिंह राजपुरोहित (पार्षद), कैलाश सोनी, सीताराम कुम्हार आदि थे।

मोहल्ला बेनीसर बारी में भाजपा के वरिष्ठ नेता रिखबदास बोड़ा के नेतृत्व में भट्ठड़ों का चौक, मोहता चौक, लखोटियों चौक, डागा चौक में घर-घर सघन जन सम्पर्क किया गया जनसम्पर्क में सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी डॉ. गोपाल जोशी का करमीसर में भव्य स्वागत श्री रामेश्वरलाल नायक, लूणाराम नायक, सूरजाराम मेघवाल, सोमराम सांसी, मंगलचंद सुंथार, मोहनलाल सुंथार, जयनारायण भार्गव, आसाराम जाट आदि द्वारा भाजपा में वोट देने हेतु बड़ा समर्थन देने का ऐलान किया गया।

जन सम्पर्क में दरगड़ों का मौहल्ला, सोनारों की गली, डागों की पिरोल, छबीली घाटी, घोघागेट के बाहर, घर-घर सघन जन सम्पर्क नया शहर मण्डल महामंत्री दिनेश महात्मा, पार्षद सुरेश बारिया, पूर्व पार्षद तारा देवी सोनी, राज कुमार ओझा, विजय शंकर व्यास आदि साथ में उपस्थित थे।

गजेंद्र सिंह साँखला को प्रदेश प्रवक्ता का प्रभार

बीकानेर, (समाचार सेवा) शहर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह साँखला को कांग्रेस के मीडिया विभाग में प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।

25BKN PH-3
गजेन्‍द्र सिंह सांखला।

शहर कांग्रेस के अनुसार राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष  सचिन पायलट ने रविवार को विधानसभा चुनाव के मध्यनजर मीडिया विभाग में प्रदेश प्रवक्ता के पद पर बीकानेर शहर जिला कांग्रेस के उपाध्यक्ष गजेंद्र सिंह साँखला को नियुक्त किया है।

प्रदेश प्रवक्ता बनकर देर शाम बीकानेर पहुंचने पर कांग्रेसजनों ने प्रदेश प्रवक्ता गजेंद्र सिंह साँखला का स्वागत अभिनंदन किया।