Samachar Seva

Mission Patrkarita

सामूहिक अंशदान से हुआ पाटे का नवनिर्माण, पूजन कर बांटी मिठाई

'Pata' (platform/shrine base) reconstructed through collective contributions; sweets distributed following a ritual ceremony.

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। सामूहिक अंशदान से हुआ पाटे का नवनिर्माण, पूजन कर बांटी मिठाई, बीकानेर की पारंपरिक पाटा संस्कृति को सहेजने की पहल के तहत हर्षों के चौक में लोगों ने सामूहिक अंशदान से पुराने पाटे का नवनिर्माण करवाया। वरिष्ठ अधिवक्ता ओमप्रकाश हर्ष की प्रेरणा से हुए इस कार्य के बाद मंगलवार रात किशोरी तारिका हर्ष ने विधिवत पूजन किया। कुमकुम से स्वास्तिक बनाकर पूजा-अर्चना की गई तथा उपस्थित लोगों को मिठाई वितरित की गई।

वरिष्ठ खेल लेखक नूतन हर्ष, अधिवक्ता ओमप्रकाश हर्ष, सामाजिक कार्यकर्ता राधाकृष्ण हर्ष, उद्घोषक रविंद्र हर्ष और वरिष्ठ पत्रकार अनुराग हर्ष ने पाटा संस्कृति को सामाजिक संवाद, आपसी सहयोग और सामुदायिक एकता का केंद्र बताते हुए इसे नई पीढ़ी तक पहुंचाने की आवश्यकता जताई।

इस अवसर पर प्रेमनारायण हर्ष, प्रमोद आचार्य, राजेंद्र व्यास, मनोज व्यास, मदनमोहन हर्ष, कैलाश हर्ष, युगलकिशोर हर्ष, नंदकिशोर हर्ष, राकेश कुमार, राजेश हर्ष, विजय कुमार हर्ष सहित अनेक लोग मौजूद रहे।