Samachar Seva

Mission Patrkarita

बीकानेर पुष्करणा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन  

Unveiling of the poster for the Bikaner Pushkarna Premier League cricket tournament 55555555

नीरज जोशी, बीकानेर, (समाचार सेवा)। बीकानेर पुष्करणा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का पोस्टर विमोचन , पुष्करणा स्टेडियम में आगामी 15 से 20 दिसंबर तक आयोजित होने बीकानेर पुष्करणा प्रीमियर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता के पोस्टर का विमोचन बुधवार को शहर के गायत्री मंदिर में पंडित जुगल किशोर ओझा (पुजारी बाबा) और पंडित महेंद्र व्यास ने किया। आयोजकों ने बताया कि पूरी प्रतियोगिता डे नाइट में खेली जाएगी।

प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेगी। विजेता टीम को विजेता ट्रॉफी के साथ 71 हजार रुपए का नगद पुरस्कार दिया जायेगा। उप विजेता टीम को 51 हजार रुपए और उपविजेता ट्रॉफी दी जाएगी। मैन ऑफ द सीरीज 7100 रुपये, बेस्ट बॉलर और बेस्ट बेस्टमैन को 4100 रुपए का पुरस्कार दिया जायेगा।

प्रतियोगिता के प्रत्येक मैच में मैंन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया जायेगा। प्रतियोगिता में कुल 16 स्पोसररों द्वारा टीमें ऑक्शन द्वारा खरीदी जाएगी।