आईजी ओमप्रकाश और एसपी मृदुल कच्छावा ने शहीदों को किया नमन
नीरज जोशी, बीकानेर (समाचार सेवा)। पुलिस शहीद दिवस पर बीकानेर पुलिस लाइन में वीर सपूतों को दी श्रद्धांजलि, कर्तव्य पथ पर अपने प्राण न्यौछावर करने वाले पुलिस के वीर सपूतों की स्मृति में बुधवार को पुलिस लाइन बीकानेर में पुलिस शहीद दिवस-2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आईजी ओमप्रकाश और बीकानेर पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा सहित पुलिस के अन्य अधिकारी एवं जवान शामिल हुए।

Tributes paid to brave sons on Police Martyrs’ Day 33333333
कार्यक्रम के दौरान शहीद पुलिसकर्मियों के सर्वोच्च बलिदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पुलिस जवानों ने अनुशासित तरीके से परेड में भाग लिया। शहीदों की स्मृति में पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया गया तथा सलामी देकर उनके प्रति सम्मान व्यक्त किया गया। पुलिस शहीद दिवस पुलिसकर्मियों के साहस, कर्तव्यनिष्ठा और देश एवं समाज की सुरक्षा के लिए दिए गए बलिदान की याद दिलाता है।

Tributes paid to brave sons on Police Martyrs’ Day 7777777
यह दिन पुलिस बल के उन वीर जवानों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर है, जिन्होंने कर्तव्य निर्वहन के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी।


















